मैं अपने मल को सख्त कैसे कर सकता हूं?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 13:43

कब्ज क्या होता है?

कब्ज एक आम रूप से होने वाली बीमारी है जिसमें आँत की क्रिया ('पू' या मल) आसानी से और/या कम बार बाहर निकलती है। कब्ज के लक्षणों में शामिल हैं:

सख्त मल
अत्यधिक तनाव
मल-त्याग करने में असमर्थ होना और/या अपनी आँत को पूरी तरह से खाली न कर पाना महसूस करना

'नियमित' होने का क्या मतलब है?

आप शौचालय जाने तक अपने मल-त्याग को 'रोक' सकते/सकती हैं
एक बार शौचालय पर बैठ जाने के बाद आप मल-त्याग शुरू कर सकते/सकती हैं
आपको ऐसा महसूस होता है कि आपने अपनी आँत को पूरी तरह से खाली कर दिया है
एक दिन में 3 बार से लेकर एक सप्ताह में 3 बार के बीच शौचालय जाना
'नियमित' होना हरेक व्यक्ति के लिए अलग-अलग हो सकता है।

कब्ज कैसे हो सकता है?

भोजन में अपर्याप्त मात्रा में रेशों का सेवन
अपर्याप्त मात्रा में दैनिक तरल पदार्थ का सेवन
अपर्याप्त व्यायाम
नुस्खे और/या ओवर-द-काउंटर दर्द राहत दवाओं का सेवन
दीर्घकालीन स्वास्थ्य रोग
गर्भावस्था और प्रसव
आँत के रोग और/या क्षति जिसके लिए आगे चिकित्सीय जाँच की आवश्यकता हो
प्रोलैप्स - आँतरिक अंगों का नीचे आना और/या नीचे की ओर बढ़ाव, जो मूत्राशय और आँत के नियंत्रण के साथ हस्तक्षेप करे

आपका 'मल' कैसा दिखना चाहिए?

आपका मल हल्के या गहरे भूरे रंग का, सॉसेज के आकार का, नर्म लेकिन कड़ा, त्याग करने में आसान और कम से कम गंध वाला होना चाहिए। प्रकार 3 या प्रकार 4 का मल-त्याग होने का लक्ष्य रखें।

आँत की आम समस्याएँ

कसा हुआ मल – जब कब्ज मल पर दबाव डालकर उसे इतना कस देता है कि आँत (पाचन नलिका) पैक हो जाए और शौचालय में आपकी सामान्य रूप से जोर लगाने की क्रिया से मल बाहर न निकले।

मल असंयम (जिसे कभी-कभी 'सॉयलिंग' भी कहा जाता है) - यह आकस्मिक तरीके से तरल या ठोस मल का निकलना होता है। यह आँत (जोकि मल का सँचय करती है) के बिल्कुल पूरी तरह से भरे हुए होने के कारण हो सकता है, लेकिन यह अनेक कारणों में से केवल एक ही है। अनियंत्रित आंत्रवायु ('विंड') को अक्सर मल असंयम होने का सबूत माना जाता है।

बवासीर (जिसे कभी-कभी 'पाइल्स' भी कहा जाता है) – यह मल-त्याग करने के लिए अत्यधिक दबाव डालने के परिणामस्वरूप हो सकता है। दबाव डालने से (जोकि भारी सामान उठाने के समान होता है) मलाशय की नसों को नुकसान पहुंच सकता है। इससे खून निकल सकता है व दर्द और खुजली पैदा हो सकती है।

गुदा का प्रोलैप्स – यह लंबी अवधि के दौरान दबाव डालने के कारण होता है, जिसमें आँत की कुछ माँस-पेशियाँ गुदा-द्वार या एनस से बाहर निकल आती हैं। गुदा-द्वार माँस-पेशियों का एक घेरा होता है जो मल-त्याग करते समय खुलता और बंद होता है।

कब्ज मूत्राशय नियंत्रण को कैसे प्रभावित करता है

कब्ज के कारण आपके मूत्राशय से आकस्मिक रिसाव हो सकता है।
एक पूरी तरह से भरी हुई आँत आपके मूत्राशय द्वारा संग्रहित की जाने वाली मूत्र की मात्रा को कम कर देगी और आपको अक्सर और जल्दी में शौचालय जाने की ज़रूरत महसूस होगी।

ये आपके मूत्राशय और आंत को स्वस्थ रखने और कब्ज से बचाव करने के पाँच तरीके हैं:

अपनी आंत को नियमित बनाए रखने और शरीर का स्वस्थ वजन बनाए रखने के लिए अच्छे आहार का सेवन करें
उच्च मात्रा में रेशों वाला (प्रति दिन कम से कम 30ग्रा) एक स्वस्थ आहार लें।
कब्ज और मूत्राशय में जलन रोकने के लिए अच्छी तरह से पेय-पदार्थों का सेवन करें यदि आपके चिकित्सक ने अन्यथा सलाह न दी हो, तो हरेक दिन 1.5 - 2 लीटर (6-8 गिलास) तरल पदार्थ का सेवन करें। तरल-पदार्थों में पानी, फलों का रस, चाय, कॉफी, दूध, सूप, जेली और आइसक्रीम शामिल हैं।
कब्ज से बचाव करने और शरीर का स्वस्थ वजन बनाए रखने के लिए हरेक दिन व्यायाम करें
मूत्राशय और आँत के अच्छे नियंत्रण के लिए अपने पेल्विक फ्लोर को मजबूत बनाए रखें राष्ट्रीय संयम हेल्पलाइन को 1800 33 00 66 पर फोन करके एक पेल्विक फ्लोर माँस-पेशी व्यायाम पत्रक के लिए अनुरोध करें।
शौचालय की आदतें – जैसे ही आपको ज़रूरत महसूस हो, तुरंत शौचालय जाएँ और अपनी आंत को पूरी तरह से खाली करें। आराम करना याद रखें।

शौचालय की कुर्सी पर अपने बैठने की स्थिति की जाँच करें:

आपके घुटनों को आपके कूल्हों के स्तर से थोड़ा ऊपर उठा हुआ होना चाहिए
आपको सबसे अच्छी स्थिति में लाने के लिए एक छोटे से फुटस्टूल की आवश्यकता हो सकती है
और अधिक मदद के लिए नीचे चित्र देखें

जुलाब (लैक्सेटिव)

जुलाब अवरोधों और तनाव को रोकने के लिए मल-त्याग को ढीला करने में मदद देने वाली दवाइयाँ होते हैं।
इनका उपयोग करने के बारे में अपने चिकित्सक के साथ बात करें।
आम-तौर पर जुलाब का प्रयोग केवल कम अवधि के लिए ही किया जाना चाहिए।

जुलाब के तीन प्रकार के होते हैं:

बल्किंग एजेंट – ये मल के आयतन में वृद्धि करते हैं। प्रतिदिन कम से कम 6-8 गिलास तरल-पदार्थ पीना आवश्यक है।
चिकनाई वाले जुलाब – ये मल को नरम बनाते हैं और मल-त्याग करना आसान बनाते हैं।
उत्तेजक/क्षोभक जुलाब – ये मल को आगे बढ़ाने में आँत को और अधिक सक्रिय बनाते हैं।

यदि कब्ज गंभीर है या लगातार बना रहता है, तो अपने चिकित्सक के पास जाएँ।


कौन मदद कर सकता है?

आपके आँत नियंत्रण में सुधार करने के लिए सबसे पहला कदम यह है कि किसी स्वास्थ्य पेशेवर द्वारा एक पूर्ण संयम मूल्यांकन किया जाए।
और अधिक जानकारी के लिए

ऐसे अनेकानेक स्वास्थ्य पेशेवर हैं जो आपको कब्ज से निपटने में सहायता दे सकते हैं।

अपने जीपी या विशेषज्ञ के पास जाएँ
राष्ट्रीय संयम सहायता लाइन 1800 33 00 66 पर एक संयम नर्स सलाहकार को फोन करें
दुभाषिए का उपयोग करने के लिए 13 14 50 पर अनुवाद और दुभाषिया सेवा (टीआईएस) को फोन करें

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info